दुनिया को डरा रहा कोरोना का नया वैरिएंट NB.1.81
नई दिल्ली, 29/5 : कोरोना का नया वैरिएंट भारत और अमेरिका समेत पूरी दुनिया में तेजी से फैलता जा रहा है. मगर, अब अमेरिका की रिपोर्ट से इस वैरिएंट के बारे में बहुत ही चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. अमेरिकी एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोविड का ये नया वैरिएंट भी चीन की साजिश का परिणाम है. वायरस इस बार और खतरनाक होकर आया है. एक बार फिर कोविड-19 ने पूरी दुनिया को तेजी से अपने चंगुल में लेना शुरू कर दिया है. भारत, अमेरिका, सिंगापुर, जापान, फ्रांस, स्पेन और ताइवान जैसे देशों को ये फिर से अपना शिकार बना रहा है.
अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट है कि कोरोना का नया वैरिएंट, जिसे NB.1.81 नाम दिया गया है, वो पहले के हर वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक है. ये न सिर्फ तेजी से फैल रहा है, बल्कि जानलेवा भी है. भारत में ये संक्रमण 1 हजार से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुका है. हैरानी की बात ये है कि ये आंकड़ा हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है.
Editor