मजदूर का बेटा एक साल में बना करोड़पति
नई दिल्ली,17/12 : बिहार के पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने ऑनलाइन गेम खेलकर साइबर अपराधी बन गया. दरअसल युवक हर समय मोबाइल ही चलाता रहता था. रील बनाना और गेम खेलना उसका शौक था. वहीं वो अपने पिता को हजारों रुपए मोबाइल गेम खेलकर दे रहा था, जिससे वो भी हैरान थे लेकिन इन्होंने इसके बारे में बेटे से तफ्तीश नहीं की. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दूसरे राज्य से साइबर पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों युवक की तलाश में पहुंचे.
पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डिमिया छत्रजान के श्रीनगर गांव में पुलिस और साइबर टीम ने छापा मारकर 19 साल के एक युवक को पकड़ गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गए साइबर अपराधी के कारनामे सुनकर पूर्णियां के पुलिस अधिकारी हैरान रह गए. मजदूर दीपक मंडल का पुत्र राकेश कुमार अपने द्वारा एक एप बनाकर मोबाइल नंबर से आम लोगों का सारा निजी डेटा ले रहा था. मात्र मोबाइल नंबर डालने से मोबाइल नंबर वाले शख्स की पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाती थी. जिसका फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर साइबर ठगी की जा रही थी.
Editor