कौन होगा बंगाल का मुख्यमंत्री ?

कौन होगा बंगाल का मुख्यमंत्री ?

नई दिल्ली ,6/5 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद अब बड़ा सवाल है कि राज्य की सीएम कौन होगा? इस पर मंथन जारी है. मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम हैं, जिसमें सुवेंदु अधिकारी इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. हालांकि, उनके साथ ही इस रेस में कई और भी नाम हैं, जिनमें अग्निमित्रा पॉल भी एक हैं.

सूत्रों के अनुसार, वो मंगलवार को दिल्ली पहुंची थीं. उन्होंने पार्टी के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की. इसके बाद कोलकाता लौट गईं. उन्होंने बीजेपी हाईकमान से मुलाकात भी की. ऐसे में अभी यह कहना बहुत मुश्किल है कि बंगाल में नया मुख्यमंत्री कौन होगा. सुवेंदु के बाद अग्निमित्रा पॉल का नाम सबसे ज्यादा चल रहा है.