तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल चुनाव में EVM छेड़छाड़ पर EC सख्त

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल चुनाव में EVM छेड़छाड़ पर EC सख्त

नई दिल्ली,22/4 : तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कल वोट डाले जाने हैं और इससे पहले ही EVM से छेड़-छाड़ की खबरे आने लगी हैं. दावे किया जा रहा है कि कुछ पॉलिटिकल वर्कर EVM बटन पर खुशबू लगाकर यह पता लगाते हैं कि वोट उनके पक्ष में गया है या नहीं. ऐसी धांधली की खबरों के बीच इलेक्शन कमीशन के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि ऐसे कामों को टैम्परिंग माना जाएगा, जो एक चुनावी अपराध है.

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाली वोटिंग से पहले, अधिकारियों ने कहा कि अगर किसी पोलिंग स्टेशन के प्रीसाइडिंग ऑफिसर को ऐसी शरारत करते देखा गया, तो सेक्टर ऑफिसर या रिटर्निंग ऑफिसर को बताना होगा. EC के एक अधिकारी ने कहा, “EC क्रिमिनल एक्शन लेने में हिचकिचाएगा नहीं और दोबारा वोटिंग का आदेश दे सकता है.”