मध्य प्रदेश बाघों का ‘गढ़’ या ‘कब्रगाह, 6 दिन में 3 शावकों की मौत
नई दिल्ली, 26/4 : मध्य प्रदेश के ‘टाइगर स्टेट’ के ताज पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. क्योंकि मध्य प्रदेश अब बाघों का गढ़ नहीं, बल्कि कब्रगाह बनता चला जा रहा है. कान्हा टाइगर रिजर्व से आई ताजा खबर ने वन्यजीव प्रेमियों और वन विभाग की नींद उड़ा दी है.
अमाही बाघिन T-141 के तीसरे शावक ने भी दम तोड़ दिया है. शनिवार शाम सरही जोन में मादा शावक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. यह महज एक मौत नहीं, बल्कि पिछले 6 दिनों के भीतर एक ही बाघिन के कुनबे के उजड़ने की तीसरी दुखद दास्तां है. वही कुल मिलाकर जनवरी से अप्रैल तक प्रदेश में बाघों की मौत की संख्या बढ़कर 23 हो गई है.
Editor