अक्षय कुमार करवाई आंख की सर्जरी
मुंबई, 6/5 : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है और फैंस इस फिल्म को बहुत प्यार दे रहे हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर अनीस बज़्मी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी. अब उन्होंने फिल्म का शेड्यूल कंप्लीट कर दिया है. इसी बीच खबरें हैं कि अक्षय कुमार ने काम के बीच में छोटा सा एक ब्रेक लिया है. उन्होंने अपनी आंख की सर्जरी करवाई है.
Editor