अक्षय कुमार ने रकुल प्रीत सिंह के पति के करोड़ों रुपये डुबा दिए ?

अक्षय कुमार ने रकुल प्रीत सिंह के पति के करोड़ों रुपये डुबा दिए ?

मुंबई,3/12 : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार साल 2024 में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के नाम से एक फिल्म लेकर आए थे. इसमें अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी. पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को वाशु भगनानी और उनके बेटे जैकी भगनानी ने मिलकर प्रोड्यूस किया था. फिल्म फ्लॉप होने के बाद ऐसी खबरें सामने आई थीं कि भगनानी परिवार को काफी नुकसान हुआ है. अब इस पर पहली बार जैकी भगनानी की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का रिएक्शन आया है.

रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि नुकसान हुआ, लेकिन बहुत सारी चीजें गलत सामने आईं. रकुल ने कहा, “वो समय परिवार के लिए और उनके लिए (जैकी भगनानी) काफी मुश्किलों भरा था. लेकिन न्यूज में बहुत सारी ऐसी चीजें सामने आई, जो सही नहीं थी. कोई भी कंपनी बंद नहीं हुई. मैं परेशान नहीं हुई थी, क्योंकि मैं इन चीजों को पहले से जानती थी.”