रविचंद्रन अश्विन ने संजू सैमसन को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी
मुंबई, 6/5 : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में संजू सैमसन ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, उसने न केवल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को जीत दिलाई, बल्कि टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी अपना मुरीद बना लिया है. अश्विन का मानना है कि संजू सैमसन अब एक 'क्लच प्लेयर' (दबाव में मैच जिताने वाला खिलाड़ी) में तब्दील हो चुके हैं. अश्विन ने संजू के बदलते खेल पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे पिछले 18 महीनों में इस बल्लेबाज ने खुद को पूरी तरह बदल लिया है.
रवि अश्विन ने संजू की तारीफ करते हुए कहा कि यह आईपीएल सीजन सैमसन के करियर का अब तक का सबसे शानदार सीजन साबित हो सकता है. अश्विन के मुताबिक, "संजू ऐसे खिलाड़ी नहीं रहे हैं जो हर साल 500 रन बनाते हों, शायद उन्होंने ऐसा एक या दो बार ही किया है लेकिन इस बार उनके बल्ले की गूंज बता रही है कि वह इस आंकड़े को आसानी से पार कर लेंगे. सबसे बड़ी बात यह है कि संजू अब दबाव में बिखरते नहीं, बल्कि निखरते हैं. पहले उनके खेल में शायद वो निरंतरता नहीं थी, लेकिन पिछले डेढ़ साल में उन्होंने जो संयम और आत्मविश्वास दिखाया है, वह काबिले तारीफ है.
Editor