अनकैप्ड प्लेयर्स हुए मालामाल

अनकैप्ड प्लेयर्स हुए मालामाल

नई दिल्ली,16/12 : आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का सिलसिला अबू धाबी में जारी है. ऑक्शन की शुरुआत धीमी रही है और कुछ खिलाड़ी शुरुआत में नहीं बिके. मगर जैसे ही कैमरन ग्रीन की एंट्री हुई, उन पर धुआंधार बोली लगने लगी और फिर उम्मीद के मुताबिक सबसे ज्यादा बजट वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिकॉर्ड 25.20 करोड़ की कीमत देकर उन्हें खरीद लिया.

इस मिनी ऑक्शन में सबसे पहले बिकने वाले खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर रहे हैं.