कर्नाटक के गृह मंत्री की बढ़ी मुश्किलें; FIR दर्ज करने का आदेश

कर्नाटक के गृह मंत्री की बढ़ी मुश्किलें; FIR दर्ज करने का आदेश

नई दिल्ली,22/4 : कर्नाटक की राजनीति में एक छोटा-सा वाकया अब बड़ा विवाद बनता जा रहा है. राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर के खिलाफ बेंगलुरु की एक अदालत ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है, और वजह बनी है कबड्डी मैच के दौरान लगी महज 500 रुपये की शर्त.

 मामला तुमकुरु में हुए प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों के राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का है. मैच के दौरान माहौल हल्का-फुल्का था, दर्शकों में उत्साह था और इसी बीच मंत्री जी ने भी मजाकिया अंदाज में जिला उपायुक्त शुभा कल्याण के साथ 500 रुपये की शर्त लगा ली. उन्हें पूरा भरोसा था कि विजयपुरा की टीम बाजी मार लेगी.