୧୨୦୦ करोड़ी फिल्म के कोरियोग्राफर संग प्रभास ने मिलाया हाथ
मुंबई,15/11 : फिल्म इंडस्ट्री में प्रभास का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है. वे पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा सफल एक्टर साबित हुए हैं. उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी, डिमांड और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बात का प्रमाण हैं. एक्टर की फिल्मों को लेकर अपडेट्स आते रहते हैं. वे मौजूदा समय में कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं. इसके बाद भी एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. उनकी अपकमिंग फिल्म पर बड़ा अपडेट आया है. अब वे ଜଜଜ फिल्म के कोरियोग्राफर संग कोलाबोरेट करने जा रहे हैं.
आर आर आर फिल्म के गाने नाटू नाटू के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित संग प्रभास कोलाबोरेट करने जा रहे हैं. ये एक बड़ी फिल्म होगी और इस फिल्म का निर्देशन रक्षित ही करेंगे. ये एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट होगा और एक ऐसी फिल्म होगी जैसी अब तक के इतिहास में कभी नहीं बनी है. मेकर्स की तैयारी इसे बहुत बड़े कैनवस पर गढ़ने की है.
Editor