पत्नी का फिट रहना पति को नहीं था पसंद, जिम से लौटी तो कर दी हत्या

पत्नी का फिट रहना पति को नहीं था पसंद, जिम से लौटी तो कर दी हत्या

नई दिल्ली,23/4 : यूपी के मुरादाबाद जिले में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति के अपनी पत्नी का फिट रहना पसंद नहीं आया और जिम से लौटते की लाहे के राड से वारकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी है. वारदात के अंजाम देने के बाद आरोपी पति करीब 7 घंटे तक शव के पास बैठा रहा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. घटना जिले के कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक इलाके की है.

जानकारी के मुताबिक, स्क्रैप कारोबारी शोभित गुप्ता ने अपनी पत्नी पूनम गुप्ता की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह जिम जाती थी. बताया जाता है कि पूनम के जिम जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. गुरुवार सुबह जब पूनम जिम से घर लौटी, तो दोनों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर शोभित ने शटर खोलने वाले लोहे के भारी हैंडल से पूनम के सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से पूनम की मौके पर ही मौत हो गई.