कैच लेने के चक्कर में भयंकर चोटिल हुआ दिल्ली का खूंखार गेंदबाज
नई दिल्ली,25/4 : पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में लुंगी एनगिडी कैच पकड़ने के प्रयास में बुरी तरह चोटिल हो गए हैं. उनके सिर और गर्दन में चोट आई है. वह उठ भी नहीं पा रहे थे, जिसके बाद स्ट्रेचर पर उन्हें लेटाया गया और एम्बुलेंस भी ग्राउंड के अंदर लाई गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.
अक्षर पटेल द्वारा डाले गए तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियांश आर्या ने सामने की तरफ जोर से शॉट मारा. ये मिस टाइम हुआ, और गेंद मिड ऑफ की तरफ हवा में गई. 30 यार्ड के अंदर खड़े लुंगी एनगिडी बैक पैडल करते हुए कैच का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह उल्टा गिर गए. वह बुरी तरह गिरे, जिससे उनके सिर और गर्दन में चोट आई.
Editor