रजनीकांत ने मोबाइल पर देखा ‘मिराई’ का ट्रेलर

रजनीकांत ने मोबाइल पर देखा ‘मिराई’ का ट्रेलर

नई दिल्ली,2/9 : हाल ही में तेजा सज्जा और मांचू मनोज की अपकमिंग फिल्म ‘मिराई’ का ट्रेलर सामने आया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. ट्रेलर को काफी सराहा गया और ଠୠଢ की भी तारीफ हुई. दोनों ही एक्टर्स के फैंस को इस फिल्म का इंतजार है. इसी बीच दिग्गज एक्टर रजनीकांत ने भी इस फिल्म का ट्रेलर देखा है. ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने मांचू मनोज और फिल्म की पूरी टीम की सराहना की.

इस बारे में मांचू मनोज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है. मांचू मनोज ने मोबाइल में रजनीकांत को अपनी पिक्चर का ट्रेलर दिखाया. उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रजनीकांत फोन में ट्रेलर देखते नजर आ रहे हैं और मांचू मनोज मुस्कुराते हुए उनके पास खड़े हैं.