पत्नी को नींद से जगाकर मारी गोली, फिर दो बेटियों की ली जान

पत्नी को नींद से जगाकर मारी गोली, फिर दो बेटियों की ली जान

नई दिल्ली, 17/12 : उत्तर प्रदेश के शामली में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में एक युवक ने कथित तौर पर बुर्का न पहनने को लेकर हुए घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. यहीं नहीं, पत्नी की हत्या के बाद दो नाबालिग बेटियों की भी जान ले ली. इसके बाद आरोपी ने तीनों शवों को घर के आंगन में पहले से खोदे गए सेप्टिक टैंक में दफना दिया, ताकि किसी को शक न हो.

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का नाम फारुख है. वह एक होटल में रोटी बनाने का काम करता था और अपने पिता व भाइयों से अलग मकान में रह रहा था. फारुख के पांच बच्चे थे, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं. आरोप है कि फारुख अपनी पत्नी ताहिरा और बेटियों आफरीन (16 वर्ष) व सहरीन (14 वर्ष) पर पर्दे में रहने का दबाव बनाता था. पत्नी ताहिरा को यह बात स्वीकार नहीं थी, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. फारुख इसे अपनी सामाजिक बेइज्जती मानता था.