रोहित शर्मा बने दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज

रोहित शर्मा बने दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज

मुंबई,29/10 : रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में कमाल प्रदर्शन करने के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 की कुर्सी भी हासिल कर ली है. रोहित शर्मा ने वनडे कप्तान शुभमन गिल को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया है. रोहित इसके साथ ही सबसे ज्यादा उम्र में दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बनने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

ताजा वनडे रैंकिंग की बात करें तो रोहित शर्मा 781 रेटिंग प्वाइंट के साथ टॉप पर पहुंचे हैं. उन्होंने गिल और इब्राहिम जादरान को पछाड़ा. दूसरी ओर शुभमन गिल नंबर 1 से सीधे नंबर पर लुढ़के हैं.