विराट कोहली ने ठोका 53वां शतक
मुंबई,3/12 : विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार दूसरा शतक जमा दिया. रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में शतक जमाने के बाद कोहली ने रायपुर वनडे मैच में भी शतक ठोक दिया. वनडे सीरीज के दूसरे मैच में कोहली ने फिर से पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद क्रीज पर कदम रखे और एक बार फिर अपने जाने-पहचाने अंदाज में पारी को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर शतक पूरा कर लिया. कोहली ने इसके साथ ही एक ही पोजिशन पर सबसे ज्यादा वनडे शतक जमाने का सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया.
रायपुर के शहीद वीरनारायाण सिंह स्टेडियम में बुधवार 3 दिसंबर को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी टीम इंडिया को पहले बैटिंग करनी पड़ी. मगर इस बार रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए, जबकि कुछ देर टिकने के बाद यशस्वी जायसवाल भी पवेलियन लौट गए. ऐसे में नजरें एक बार फिर विराट कोहली पर थीं, जिन्होंने पिछले मैच में ही अपना 52वां शतक लगाया था. कोहली ने जिस तरह से शुरुआत की उससे ही लगने लगा था कि एक और बड़ी पारी आज आ रही है.
Editor