दिल्ली में कल से सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम जरूरी

दिल्ली में कल से सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम जरूरी

नई दिल्ली, 17/12 : देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत कल से दिल्ली के सभी सरकारी और निजी संस्थानों में 50% वर्क फ्रॉम होम जरूरी होगा. इसके साथ ही सरकार ग्रेप 3 में काम बंद होने से प्रभावित रजिस्टर कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 10 हजार का मुआवजा देगी. सरकार की तरफ से कहा गया कि नियमों का पालन न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा.

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में ग्रेप 4 चल रहा है. श्रम विभाग ने कुछ फैसले लिए है. ग्रेप 3 में 16 दिन कंस्ट्रक्शन बंद था. दिल्ली में रजिस्टर्ड मजदूरों को दिल्ली सरकार सीधे खाते में 10000 रुपए देंगे.