असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, 113 लोगों की मौत, 1.30 लाख लोगों की आफत में जान

असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, 113 लोगों की मौत, 1.30 लाख लोगों की आफत में जान

नई दिल्ली,21/7 : असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार को सुधार हुआ और 10 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1.30 लाख रह गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रदेश में ब्रह्मपुत्र समेत दो प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. विभिन्न मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों वाली एक केंद्रीय टीम ने इस साल दो बार आई बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य का दौरा किया.

केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव मिहिर कुमार की अगुवाई में एक दल ने कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अजय तिवारी ने केंद्रीय टीम को बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि चक्रवात रेमल के कारण बाढ़ की पहली लहर आई और प्रदेश में अब तक दो बार बाढ़ की समस्या पैदा हुयी है.