तमिलनाडु की सियासत में नया ट्विस्ट, TVK चीफ विजय को राज्यपाल से नहीं मिली सरकार बनाने की इजाजत

तमिलनाडु की सियासत में नया ट्विस्ट, TVK चीफ विजय को राज्यपाल से नहीं मिली सरकार बनाने की इजाजत

नई दिल्ली ,6/5 : तमिलनाडु की राजनीति में अप्रत्याशित मोड़ आ रहा है. टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु में अगली सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात सरकार बनाने का दावा पेश किया. हालांकि, राज्यपाल से सरकार बनाने की अनुमति नहीं मिली है. विजय के पास 113 विधायकों का समर्थन है, जबकि सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों के समर्थन की जरूरत है.

कांग्रेस के समर्थन के वादे के बावजूद विजय के पास अभी भी सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है.उनकी पार्टी, जो विधानसभा चुनावों के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, को बहुमत के 118 सीटों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए कम से कम 10 सीटों की आवश्यकता है. उसने कांग्रेस की 5 सीटों के साथ अपनी संख्या बढ़ाकर 113 कर ली है.