नितिन नबीन ने लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात

नितिन नबीन ने लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात

नई दिल्ली,16/12 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद अगले दिन नितिन नबीन मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) को देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके घर पहुंचे और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी के दृढ़ संकल्प और अटूट तपस्या ने ही भाजपा को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है.