झारखंड की जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 39 कैदी होंगे रिहा

झारखंड , 5/8 : झारखंड की विभिन्न जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 39 कैदियों को रिहा किया जाएगा। यह फैसला सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 31वीं बैठक में लिया गया। इनकी रिहाई 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन होने की संभावना है। बैठक में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 74 कैदियों की रिहाई से संबंधित मामलों का रिव्यू किया गया। पर्षद के सदस्य ने एक-एक कैदी की फाइल पर मंथन किया और इसके बाद 39 कैदियों को रिहा किए जाने पर सहमति बनी।