बिहार चुनाव : नीतीश के आवास पर मंथन

बिहार चुनाव : नीतीश के आवास पर मंथन

बिहार,15/11 :  बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद अब यहां के राजनीतिक गलियारों में चहल कदमी बढ़ गई है. सुबह से ही बिहार मुख्यमंत्री आवास पर नेताओं के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया. मुख्यमंत्री आवास पर मंथन का दौर चल रहा है. नीतीश कुमार के साथ उनके विश्वस्त नेताओं की बैठक की जा रही है. यहां ललन सिंह,संजय झा,विजय चौधरी,उमेश कुशवाहा पहुंचे मुख्यमंत्री भी आवास पर पहुंचे हैं. जेडीयू को इस बार के चुनाव में 85 सीटों पर जीत मिली है. वहीं मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर भी अभी खुलकर कुछ नहीं कहा गया है.

इसी बीच पटना में जेडी(यू) नेता श्याम रजक ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचते ही कहा कि यह बिहार की जनता की जीत है. जनता ने हमारे नेता नीतीश कुमार और एनडीए पर भरोसा किया है. उनके काम के आधार पर उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने का जनादेश दिया गया है. हम बिहार के सभी मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं. मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में उन्होंने कहा कि हमारे पास चेहरा है. कोई दूसरा चेहरा या विकल्प नहीं है. कोई जगह खाली नहीं है. नीतीश कुमार ने अपने काम के दम पर लोगों का दिल जीत लिया है.