चक्रवात 'दाना' ; PM मोदी ने CM माझी से ली जानकारी, आश्रय केंद्रों में पहुंचे लोग

चक्रवात 'दाना' ; PM मोदी ने CM माझी से ली जानकारी, आश्रय केंद्रों में पहुंचे लोग

नई दिल्ली,25/10 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को 2 बार फोन किया और चक्रवात के मद्देनजर राज्य की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों के पुनर्वास और हिफाजत के लिए NDRF और ODRAF जैसे बल की तैनाती के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

CMO ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री के साथ स्थिति पर चर्चा की और सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराने का वादा किया।