नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में साउथ फिल्मों का जलवा

नई दिल्ली,16/8 : 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर की लिस्ट की घोषणा कर दी गई है. शुक्रवार को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में ये इवेंट रखा गया, जहां विनर के नाम का ऐलान किया गया. इस बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में साउथ का काफी जलवा देखने को मिल रहा है. जिन भी फिल्मों, स्टार्स और डायरेक्टर के नाम का ऐलान किया जाएगा, उन्हें देश के राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार दिया जाएगा.
विनर के नामों की लिस्ट : –
- बेस्ट फीचर फिल्म – आट्टम
- बेस्ट अभिनेता – ऋषभ शेट्टी
- बेस्ट अभिनेत्री – नित्या मेनन और मानसी पारेख
- बेस्ट निर्देशक – सूरज बड़जात्या
- बेस्ट सहायक अभिनेत्री – नीना गुप्ता
- बेस्ट सहायक अभिनेता – पवन मल्होत्रा
- बेस्ट फीचर फिल्म होलसम एंटरटेनमेंट – कंतारा
- बेस्ट डेब्यू – फ़ौजा, प्रमोद कुमार
- बेस्ट मलयालम फिल्म – सऊदी वेल्लाक्का
- बेस्ट तमिल फ़िल्म – PS1
- बेस्ट कन्नड़ फिल्म – KGF2
- बेस्ट तेलुगु फिल्म – कार्तिकेय2
- बेस्ट हिंदी फिल्म – गुलमोहर