मालेगांव बम धमाके के 4 आरोपियों को बड़ी राहत

मालेगांव बम धमाके के 4 आरोपियों को बड़ी राहत

नई दिल्ली,22/4 : 2006 में मालेगांव में हुए सिलसिलेवार मालेगांव बम विस्फोटों के मामले में मुंबई हाईकोर्ट ने बुधवार को चार आरोपियों को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दोषारोपण तय करने का आदेश रद्द कर दिया है. इस फैसले के साथ ही इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की प्रक्रिया प्रभावी रूप से खत्म हो गई है और उन्हें इस मामले में बरी कर दिया गया है.

आरोपियों के खिलाफ दोष साबित करने के लिए सबूत पूरे नहीं मिले. अदालत ने यह फैसला इस आधार पर सुनाया कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप तकनीकी दृष्टि से साबित नहीं हो रहे थे. साथ ही, उनके खिलाफ दाखिल आरोपपत्र को भी रद्द कर दिया गया है.