दोषी पाए गए तो गौतम गंभीर पर लग सकता है बैन

दोषी पाए गए तो गौतम गंभीर पर लग सकता है बैन

नई दिल्ली, 30/7 : तम गंभीर की इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से पहले ओवल के पिच क्यूरेटर ली फॉर्टिस से लड़ाई हो गई. फॉर्टिस ने गौतम गंभीर की शिकायत करने की धमकी दी, हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वो इस मामले को आगे नहीं ले जाएंगे.

सवाल ये है कि अगर गौतम गंभीर के खिलाफ फॉर्टिस शिकायत करते तो टीम इंडिया के हेड कोच को क्या सजा होती? अगर गौतम गंभीर दोषी पाए जाते तो उनपर क्या कार्रवाई की जाती ?  

अगर गौतम गंभीर को पिच क्यूरेटर ली फॉर्टिस के साथ विवाद के मामले में दोषी पाया जाता है तो उन्हें आईसीसी आचार संहित के तहत सजा हो सकती है. हालांकि ये सजा उनके नियम उल्लंघन की गंभीरता पर निर्भर करता है. अगर आईसीसी को लगता है कि गौतम गंभीर का उल्लंघन ज्यादा गंभीर नहीं है तो उन्हें औपचारिक चेतावनी देकर छोड़ा जा सकता है. लेकिन अगर आईसीसी को ये उल्लंघन गंभीर लगा तो उनकी मैच फीस काटी जा सकती है. गौतम गंभीर के मामले में उनका व्यवहार आक्रामक था और उन्होंने अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया, जिसके लिए जुर्माना लगाया जा सकता है.