तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार रिटायर्ड अधिकारी को कुचला

तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार रिटायर्ड अधिकारी को कुचला

नई दिल्ली,25/4 : झांसी में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. एक दर्दनाक सड़क हादसे में यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड सहायक कुलसचिव की जान चली गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में काफी आक्रोश भी देखने को मिला.

जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय मनीराम वर्मा अपने घर से स्कूटी पर कहीं जा रहे थे. तभी अचानक तेज रफ्तार से आई एक थार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार स्कूटी के ऊपर चढ़ गई. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था.