आप सांसदों के दलबदल पर बोले अन्ना हजारे
नई दिल्ली,24/4 : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. अन्ना हजारे ने कहा कि देश में बढ़ते दलबदल पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून की जरूरत है. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता और पैसे के लालच में नेता बार-बार अपनी पार्टी बदल रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को चुनाव का अधिकार है.
उन्होंने यह भी कहा कि मनमर्जी केअनुसार सत्ता परिवर्तन हो रहा है, जिससे राजनीतिक व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अन्ना हजारे ने मतदाताओं से अपील की कि वे चुनाव के दौरान ईमानदार और चरित्रवान उम्मीदवारों को ही चुनें. उन्होंने चिंता जताई कि आज सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता का चक्र चल रहा है, जिसके चलते देशहित पीछे छूटता जा रहा है.
Editor