टीम इंडिया से 4 खिलाड़ी होंगे बाहर
नई दिल्ली, 28/7 : टीम इंडिया ने सारी आशंकाओं को गलत साबित करते हुए मैनचेस्टर टेस्ट मैच में हार को टाल कर सबको चौंका दिया. इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने आखिरी डेढ़ दिन बैटिंग करते हुए न सिर्फ इंग्लैंड के 311 रन की बढ़त को खत्म किया, बल्कि सिर्फ 4 विकेट गंवाकर खुद 114 रन की बढ़त ली और मैच को ड्रॉ करवाया. टीम इंडिया के लिए ये नतीजा किसी जीत से कम नहीं था लेकिन इसके बावजूद आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया के 4 खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं.
इस सीरीज के शुरुआती तीनों मैच की तरह चौथे टेस्ट में भी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर सवालों के घेरे में थी. तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने अपना डेब्यू किया जबकि ऑलराउंडर के रूप में शार्दुल ठाकुर की भी वापसी हुई. मगर इसके बावजूद सवाल यही रहा कि क्यों नहीं टीम इंडिया 4 प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ उतरी या फिर 3 तेज गेंदबाजों के साथ स्पिनर कुलदीप यादव को क्यों नहीं चुना गया.
Editor