22 साल बाद आ रहा अक्षय कुमार की ‘अंदाज’ का सीक्वल
नई दिल्ली, 28/7 : प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने साल 2003 में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता के साथ मिलकर ‘अंदाज’ के नाम से एक फिल्म बनाई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट रही थी. अब 22 साल के बाद सुनील दर्शन ‘अंदाज 2’ के नाम से उसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं. ‘अंदाज 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है.
मेकर्स ने 28 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. जहां पहले पार्ट में सुनील दर्शन ने अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार को कास्ट किया था, तो वहीं इस बार उन्होंने आयुष कुमार नाम के नए हीरो को फिल्म में लिया है. आयुष के साथ ‘अंदाज 2’ में आकाईशा और नताशा फर्नांडिज भी हैं. ये तीनों ही फिल्मों में नए हैं. जैसे ‘अंदाज’ की कहानी तीन लोगों के ईर्द-गिर्द थी, उसी तरह ‘अंदाज 2’ में भी होने वाला है.
Editor