कानपुर में ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम ! ट्रैक पर रखा गया था LPG सिलेंडर

कानपुर में ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम ! ट्रैक पर रखा गया था LPG सिलेंडर

नई दिल्ली,9/9 : उत्तर प्रदेश के कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल की बोतल को लेकर उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है. आरपीएफ ने एफआईआर दर्ज किया है. इसके साथ मामले की जांच आईबी को सौंप दी गई है.

इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर और पेट्रोल बोतल का मिलना सामान्य मामला नहीं है. यह सीधा सीधा किसी बड़ी साजिश का संकेत दे रहा है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. यूपी बीते कई महीने से रेलवे ट्रैक पर संवेदनशील चीजें रखकर लगातार ट्रेन पलटने की साजिश हो रही है.