PM मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल को दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं
नईदिल्ली, 15/7 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही पीएम मोदी ने सीएम पटेल की राज्य के विकास के लिए तारीफ की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट किया. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. वह गुजरात के विकास को बढ़ावा देने और राज्य के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं. लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं."
Editor