BJP को लेकर केजरीवाल का बड़ा दावा
नई दिल्ली, 21/1 : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के संकल्प पत्र पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जारी किए गए अपने दो संकल्प पत्रों में कबूल किया है और सीधे ऐलान कर दिया है कि वे दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक बंद कर देंगे और सरकारी स्कूलों में मिलने वाली फ्री शिक्षा बंद कर देंगे. मैंने तो पहले ही कहा था कि बीजेपी दिल्ली का चुनाव केवल और केवल दिल्ली में लोगों को मिलने वाली सभी योजनाओं को बंद करने के लिए लड़ रही है.
पूर्व सीएम ने कहा कि इन्होंने अब कबूल कर लिया कि वे फ्री शिक्षा और फ्री इलाज (दवाइयां, टेस्ट और सर्जरी) बंद कर देंगे, लेकिन देख लेना कि ये लोग अन्य योजनाएं जैसे फ्री बिजली, पानी और महिलाओं की फ्री बस यात्रा भी बंद कर देंगे. गलत बटन मत दबा देना. नहीं तो ये लोग दिल्ली में रहना मुश्किल कर देंगे.
Editor