वीके पांडियन ओडिशा छोड़ देंगे !

वीके पांडियन ओडिशा छोड़ देंगे !

भुवनेश्वर, 21/3: वीके पांडियन के बारे में फिर से चर्चा हो रहा हे । पांडियन ओडिशा छोड़ देंगे। ऐसी चर्चाएं चल रही हैं । पांडियन जल्द ही ओडिशा छोड़ सकते हैं। वे राजनीति में नहीं, बल्कि नौकरी में शामिल होने के लिए ओडिशा छोड़ सकते हैं। उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी ने नौकरी का प्रस्ताव दिया है। ऐसा कहा जाता है कि इसका मुख्यालय लंदन में है। अब चर्चा है कि उन्होंने वहां जाने का मन बना लिया है। एक वेब पोर्टल खबर दी है कि वह जल्द ही ओडिशा छोड़ सकते हैं।

इसमें कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी वी.के. पांडियन जल्द ही नवीन आवास छोड़कर एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में शामिल होंगे। हालाँकि, इसमें शामिल होने वाले कंपनी का नाम उल्लेख नहीं किया गया है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह बात कितनी सच है।

खबर है कि बीजद की अपमानजनक हार के बाद वी.के. पांडियन ने राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करके बीजद से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की थी । इसके अलावा वीके पांडियन ने बीजद कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी।