ड्राइवर ने बचाई 40 यात्रियों की जान
भुवनेश्वर, 1/11: बस चला रहे एक व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ा। लेकिन मरने से पहले, ड्राइवर ने 40 लोगों की जान बचा ली। बोलगढ़ इलाके से एक ऐसी ही दुखद घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, बस चलाते समय ड्राइवर की अचानक तबियत खराब हो गई। इसके बाद उसने तुरंत बोलगढ़ बस स्टैंड के पास गाड़ी रोक दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Editor