यू-ट्यूब से भी हटाए गए 'अबीर गुलाल' के गाने

यू-ट्यूब से भी हटाए गए 'अबीर गुलाल' के गाने

मुंबई , 25/4 : पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘अबीर गुलाल’ 9 मई को रिलीज होने वाली थी. लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाक एक्टर फवाद खान की अपकमिंग फिल्म के बायकॉट की मांग तेज हो गई थी जिसके बाद सरकार ने भी फैसला लेते हुए फिल्म की भारत में रिलीज पर रोक लगा दी  है. इन सबके बीच अब निर्माताओं ने अपने यूट्यूब इंडिया चैनल से फिल्म के गाने भी हटा दिए हैं.