महिला डॉन के इशारे पर चलता था गैंग
नई दिल्ली,16/12 : नोएडा में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का बड़ा खुलासा सामने आया है. इस गिरोह की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी की पूरी प्लानिंग एक महिला डॉन के इशारों पर होती थी. थाना सेक्टर-49 नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये की चोरी की संपत्ति भी बरामद की है.
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह की सरगना रुबीना अपने पति आशीष भाई शारुख और आशीष के दोस्त विशाल के साथ मिलकर इस गैंग को चला रही थी. आशीष और विशाल दिन में रेकी किया करते थे और फिर लेडी डॉन रुबीना शारुख सब साथ मे मिलकर रात में बंद घरों का ताला तोड़कर उसमें चोरी किया करते थे और आसानी से मौके से फरार हो जाते थे.
Editor