बाड़मेर में 12वीं की छात्रा से चलती कार में रेप
नई दिल्ली, 17/12 : राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी क्षेत्र में कक्षा 12 में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही है, जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 12 दिसंबर को दो युवक एक एसयूवी वाहन में सवार होकर आए और रास्ते में 17 वर्षीय छात्रा को रोका। आरोप है कि युवकों ने चाकू दिखाकर उसे जबरन वाहन में बैठाया और एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां वाहन के भीतर ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
Editor