जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार JDU में होंगे शामिल
नई दिल्ली, 10/10 : बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होने के बाद अब राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटी हुई हैं. चर्चा है कि जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार सिंह जल्द ही जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. अरुण कुमार जहानाबाद इलाके में बड़े प्रभावशाली नेता हैं. जहानाबाद में भूमिहार वोट बैंक की लड़ाई है.
जेडीयू अरुण कुमार को शामिल जेडीयू एक तरह से राहुल शर्मा की काट निकालेगी. राहुल शर्मा जगदीश शर्मा के बेटे हैं और उन्होंने आज ही पटना में तेजस्वी यादव की उपस्थिति में आरजेडी ज्वाइन की है. अब जेडीयू अरुण कुमार को शामिल एक तरह से राहुल शर्मा की काट निकालने की तैयारी कर रही है. फिलहाल अरुणा कुमार का झुकाव बहुजन समाज पार्टी की ओर था. 2024 का लोकसभा चुनाव इन्होंने बीएसपी के टिकट पर ही लड़ा था.
Editor