IPL 2026 Auction: आईपीएल के अगले सीजन के लिए दिसंबर में ऑक्शन, तारीख आई सामने

IPL 2026 Auction: आईपीएल के अगले सीजन के लिए दिसंबर में ऑक्शन, तारीख आई सामने

मुंबई,10/10 : आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन कब होगा, उसकी तारीख सामने आ चुकी है. इसके अलावा खिलााड़ियों के रिटेंशन को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2026 का ऑक्शन इस साल दिसंबर में होगा.

 ये ऑक्शन दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में हो सकता है. ज्यादा उम्मीद है कि 13 से 15 दिसंबर के बीच ऑक्शन हो सकता है. वहीं फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर तक होगी.