जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामला ; SC से RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद को झटका
नई दिल्ली,30/7 : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. जमीन के बदले नौकरी घोटाले में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर को खारिज करने की मांग वाली उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है.
लालू ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार किया गया था. दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 12 अगस्त को निर्धारित है.
Editor