2026 में गायब हो जाएंगे दिल्ली से कचरे के 3 पहाड़

2026 में गायब हो जाएंगे दिल्ली से कचरे के 3 पहाड़

नई दिल्ली,18/12 : दिल्ली में कचरे के पहाड़ों को से लोगों को जल्द निजात मिलने वाली है. इसके लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने नगर निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक कर गाजीपुर, ओखला और भलस्वा में कूड़े के पहाड़ों को जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने बैठक में कहा कि कूड़ों के पहाड़ों को हटाने के काम में तेजी लाएं. इसके साथ ही उन्होंने अक्तूबर से दिसंबर तक एनसीआर इलाके में किसी भी तरह के तोड़फोड़ की अनुमति ना देने के भी निर्देश दिए हैं. दिल्ली और सोनीपत में वायु प्रदूषण से निपटने पर भी जोर दिया.