Rose Valley Scam: 1.73 लाख पीड़ितों को लौटाए 127 करोड़
नई दिल्ली,27/4 : कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED का जोनल ऑफिस एसेट डिस्पोजल कमेटी (ADC) के साथ मिलकर रोज वैली ग्रुप घोटाले के पीड़ितों को पैसा वापस दिलाने की प्रक्रिया को लगातार आगे बढ़ा रहा है. अप्रैल 2026 तक 16 चरणों में कुल 127.69 करोड़ रुपये 173350 निवेशकों को लौटाए जा चुके हैं. रोज वैली ग्रुप ने पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा समेत कई राज्यों में निवेशकों को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर करीब 17520 करोड़ रुपये जुटाए थे. इसमें से करीब 6666 करोड़ रुपये अभी तक निवेशकों को वापस नहीं मिले हैं. साल 2014 में जांच शुरू होने के बाद ED ने ग्रुप की संपत्तियों को ट्रेस करने, अटैच करने और सुरक्षित रखने के लिए लगातार कदम उठाए हैं.
Editor