सुभद्रा पोर्टल फिर से खुलेगा

सुभद्रा पोर्टल फिर से खुलेगा

भुवनेश्वर, 30/7: सुभद्रा पोर्टल 9 अगस्त के बाद फिर से खुलेगा। उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदाने जानकारी देते हुए कहा कि जिन लाभार्थियों का पंजीकरण नहीं हो पाया है, उन्हें जोड़ने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा। 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी युवतियाँ/महिलाएँ आवेदन कर सकती हैं।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 9 अगस्त को तीसरी किस्त के बाद सुभद्रा पोर्टल फिर से खुलेगा।