सीएम नीतीश कुमार का ऐलान, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ाया

सीएम नीतीश कुमार का ऐलान, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ाया

बिहार,9/9 : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है. चुनाव से पहले बिहार सरकार जनता को कई तरह के तोहफें दे रही है. अब नीतीश सराकर ने आंगनबाड़ी सेविका और आंगनबाड़ी सहायिका के मानदेय को बढ़ाने की घोषणा की है. उनके इस ऐलान के तहत आंगनवाड़ी सेविकाओं को मिलने वाले 7 हजार रुपए के मानदेय को बढ़ाकर अब 9 हजार रुपए कर दिया गया है. वहीं आंगनवाड़ी सहायिका को मिलने वाले 4 हजार रुपए के मानदेय को बढ़ाकर अब 45୦୦ रुपए कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण और जीवन के स्तर में सुधार लाने के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की भूमिका को बहुत महत्वपूर्ण मानती है. हम उनकी इस भूमिका का सम्मान करते हैं, इसलिए हमने उनके मानदेय को बढ़ाने का फैसला लिया है. अब आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,୦୦୦ से बढ़ाकर ,୦୦୦ किया जा रहा है, जबकि आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4,୦୦୦ से बढ़ाकर 4,5୦୦ किया गया है. इस संबंध में विभाग को जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं.