यूपी में महिलाओं को तोहफा, बस यात्रा हो गई फ्री
उत्तर प्रदेश , 4/8 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए एक खास तोहफा की घोषणा की है. आगामी 8 अगस्त की सुबह से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) और नगरीय बस सेवाओं में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी. इस घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को पर्याप्त संख्या में बसें संचालित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि महिलाओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो.
इस पहल से रक्षाबंधन को त्योहार को और भी खास बनाने का प्रयास है. भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के इस त्यौहार पर मुफ्त यात्रा की सुविधा से महिलाएं अपने भाइयों और परिवारजनों से मिलने के लिए आसानी से यात्रा कर सकेंगी. प्रदेश सरकार के इस पहल के बाद महिलाओं में खुशी का माहौल है खासकर जो अपने परिवार से दूर रहती हैं.
Editor