महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार

नई दिल्ली, 17/8 : महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे. रविवार को इसकी घोषणा कर दी गई. रविवार को नई दिल्ली में BJP संसदीय दल की बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा ने राधाकृष्णन की उम्मीदवारी की घोषणा की.

नड्डा ने बताया कि राधाकृष्णन अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं. इससे पहले वो झारखंड में भी राज्यपाल रहे हैं. तेलगाना के गर्वनर का भी चार्ज भी इनके पास रहा है. नड्डा ने यह भी बताया कि इनके पास 40 साल के राजनैतिक जीवन का अनुभव है. वो लोकसभा के दो बार सांसद भी रहे हैं.