राज ठाकरे कल करेंगे वोटर लिस्ट घोटाले का पर्दाफाश
मुंबई,29/10 : मनसे प्रमुख राज ठाकरे पिछले कुछ दिनों से चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की है. आयोग का पर्दाफाश करने के लिए ठाकरे ने सत्याचा मोर्चा निकालने का फैसला किया है. राज ठाकरे कल यानी गुरुवार को खुद मतदाता सूची में गड़बड़ी और हेरफेर को लेकर एक बड़ा खुलासा करने वाले हैं.
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के बाद अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) भी अपने ‘प्रेजेंटेशन’ के साथ मैदान में उतरने जा रही है. राज ठाकरे चुनाव आयोग की गड़बड़ी का खुलासा मुंबई के रंगशारदा सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान करेंगे.
Editor