महाराष्ट्र सरकार का चुनाव से पहले बड़ा कदम; 12वीं पास को 6000, ग्रेजुएट करने वाले को 10000
महाराष्ट्र , 17/7 : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है. राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने छात्रों और हाल ही में ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को फायदा पहुंचाने के मकसद से नई वित्तीय सहायता योजना का ऐलान किया है.
पंढरपुर में आषाढ़ी एकादशी के मौके पर सीएम शिंदे की तरफ से 'लाडला भाई योजना' (Ladla Bhai Yojana) की घोषणा की गई. इसके तहत महाराष्ट्र सरकार 12वीं पास युवाओं को 6000 रुपये महीना देगी. इसके अलावा डिप्लोमाधारकों को 8000 रुपये महीना और ग्रेजुएशन करने वाले युवाओं को 10,000 रुपये महीने दिया जाएगा. ग्रेजुएशन करने वालों को सरकार की तरफ से सबसे ज्यादा 10000 रुपये महीने देने की बात कही गई है.
Editor